अरुण सैनी
हरिद्वार। हीरो मोटोकॉर्प की वंडर कंपनी सत्यम ऑटो कंपोनेंट ने अपने 300 कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए बिना किसी गलती के 2017 में काम से निकाल दिया था। सभी कर्मचारी 3 साल से संघर्षरत हैं तथा प्रशासन के सभी अधिकारियों से व सभी जनप्रतिनिधि से न्याय की गुहार लगा चुके हैं। मगर सब जगह अभी तक इन निकाले गए कर्मचारियों को निराशा ही हाथ लगी है। लेकिन अब फूड श्रमिक यूनियन आई टी सी हरिद्वार के अध्यक्ष ने गढ़वाल आयुक्त को दिनांक 05/10/2020 को एक ज्ञापन एडीएम महोदय हरिद्वार के माध्यम से दिया था जिसमें सत्यम आटो कम्पोनेन्ट लिमिटेड सिडकुल हरिद्वार के निष्कासित श्रमिकों की बहाली की मांग की है।

अब उक्त पत्र को दृष्टिगत रखते हुए और निकाले गए कर्मचारियों की परेशानियों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त ने हरिद्वार के जिला अधिकारी महोदय को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए एक पत्र जारी किया है। जो मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। सभी मजदूरों को न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। निकाले गए कर्मचारियों महिपाल सिंह, गोविंद सिंह, चंद्रेश कुमार, अरुण सैनी आदि ने गढ़वाल आयुक्त और फ़ूड श्रमिक यूनियन आईटीसी के अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।