मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत भाजपा नेताओं पर कोई भी हमला करने से नहीं चूकते। कभी वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कर्मकार कल्याण बोर्ड में हुए तथाकथित भ्रष्टाचार को लेकर हमला हो या फिर निशंक द्वारा कुम्भ निर्माण को लेकर लगाया गए आरोप, इतना ही नहीं उन्होंने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को भी नहीं छोड़ा।

आज फिर सोशल मीडिया पर उन्होंने उत्तराखण्ड दौरे पर आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पर आरोपों की बौछार करते हुए लिखा कि ” श्री J.P.Nadda जी से #भाजपा व #उत्तराखंड, दोनों को बड़ी उम्मीदें थी। श्री नड्डा, भाजपा को कुछ मंत्र, कुछ टोटके जरूर दे गये, मगर उत्तराखंड को पूरी तरीके से भूल गये, न कुंभ को धन, न बेरोजगार को कुछ भरोसा, #किसान की पूरी तरीके से अनदेखी, विकास का कोई जिक्र नहीं और बढ़ते हुये भ्रष्टाचार पर चुप्पी, यही जनता के हिस्से में आया।
“दोस्तों, दरख़्तों को कहां आता है हिजरत करना,
ये परिंदे थे, जो चमन छोड़ गये”।।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दी तहरीर, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा।