मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री सी0 रविशंकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 वैक्सीन टीकाकरण से सम्बन्धित क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से जिलाधिकारी को बताया कि प्राथमिकता के आधार पर फेस-1 में फ्रण्ट लाइनर जैसे मेडिकल अफसर आदि, फेस-2 में सरकारी व निजी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ आदि तथा फेस-3 में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा अन्य का टीकाकरण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न स्रोतों से डाॅटा प्राप्त करके एक सम्पूर्ण डाॅटावेस तैयार करिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से पूछा कि डाॅटावेस तैयार करने के बाद आप लोगों को कैसे सूचित करेंगे। इस पर अधिकारियों ने बताया कि वैक्सीनेशन से पहले कोविड पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा दी जायेगी। पंजीकरण कराने पर लोगों को उनके मोबाइल पर वैक्सीन की डोज देने का दिन, समय और बूथ की जानकारी दी जायेगी तथा जिनके पास मोबाइल नम्बर नहीं है, उन्हें आशा व आंगनवाड़ी वर्कर्स सूचित करेंगे।
बैठक में जिला व ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक, कण्ट्रोल रूम का संचालन, कोल्ड चेन की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वैक्सीनेशन से जितने भी जुड़े हैं, उन सबको आवश्यकतानुसार यथाशीघ्र ट्रेनिंग दी जाये तथा इस सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने के लिये ग्राम स्तर तक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत तोमर, सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी श्री शाक्य, श्री तनवीर, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार, पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।