अरुण सैनी
भगवानपुर। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोटर्स कांग्रेस, की एक बैठक भगवानपुर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में सबसे पहले थाना प्रभारी श्रीमान पी डी भटट को सभी ट्रांसपोर्टरों ने नववर्ष 2021 की शुभकामनायें देते हुये सम्मानित किया तत्पश्चात थाना प्रभारी पी डी भटट ने सभी ट्रांसपोर्टरों, मोटर मालिकों, चालकों को सडक सुरक्षा से सम्बन्धित यातायात नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा दिलाई।
नशे में गाडी नहीं चलाना, टू व्हीलर बिना हैलमैट के नहीं चलाना, गाडी चलाते समय मोबाईल पर बात नही करना, सीट बेल्ट का प्रयोग करना, कोहरे के समय गाड़ियों को धीरे चलाना एवं डीपर आदि का प्रयोग करना आदि के दिशा निर्देश दिये। बैठक में आल इंडिया मोटर ट्रांसपोट कांग्रेस उतराखंड के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने बताया कि यह संगठन गैर राजनैतिक संगठन है और केवल ट्रांसपोर्ट, मोटर मालिकों, चालकों के लिये 1936 से पूरे भारत में सामाजिक कार्य करता आ रहा है।साथ ही उतराखंड पुलिस प्रशासन व सभी ट्रांसपोर्टर, मोटर मालिकों एवं चालकों को नववर्ष की बधाई देते हुये यातायात नियमों का पालन करने के विषय में भी बताया। जैसे हाइवे पर उल्टी साइड नहीं चलना चाहिये, अपनी गाडियों में जीपीएस व फास्टैग जरूरी लगायें, गाडियो को तेज गति में न चलाये, अपनी गाडी को ऐकांत जगह पर न खडी करें, रात को अपनी गाडियों में ही सोयें जिससे आपकी डीजल, बैंटरी, टायर व गाडियों व लदे सामान की सुरक्षा भी होगी और कोई भी परेशानी होने पर 100 या 112 नं पर सूचना करें तथा उतराखंड पुलिस प्रशासन का सहयोग करें क्योंकि पुलिस भी दिन रात केवल हमारी सुरक्षा के लिये सदैव तत्पर है। इसके लिये हम सभी उतराखंड मित्र पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते है। बैठक में फुरकान अहमद, तरूण सैनी, पंकज पांडेय, इसरार, अफजाल त्यागी, जावेद, नवीन सैनी, मसतान, संजय सैनी, मुकेश शर्मा, मुकीम, संदीप, मनोज चोधरी, गुलशेर, आमिर, कुलदीप, दिवेंद्र तोमर आदि उपस्थित थे।

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।