सुनील मिश्रा
हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आज ज्वालापुर धीरवाली में, बैरियर नंबर 5 से लेकर गुघाल रोड के श्री निवासन चौक तक की सड़क का निर्माण कार्य का प्रारंभ करवा दिया। विदित हो कि स्थानीय क्षेत्र के लोग काफी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे इस दौरान बनाई जाने वाली सड़क निर्माण के दौरान बैरियर नंबर 5 से अमन चौहान की दुकान तक सड़क के पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नाली भी बनाई जाएगी। इस मौके पर क्षेत्र की जनता ने सड़क निर्माण कार्य का श्रीगणेश होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक आदेश चौहान को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर लोनिवि के सहायक अभियंता श्री अरविंद रावत, पार्षद पुत्र आनंद सिंह नेगी, पार्षद प्रमोद सैनी पार्षद प्रतिनिधि शशिकांत वशिष्ठ, अमन चौहान जी, जोशी, पूरन सिंह चौहान, मनोज शर्मा, भगत सिंह, अश्वनी कुमार, शान्तनु, विनय तिवारी, प्रेम तिवारी व क्षेत्र के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।
वहीं इसी कड़ी में वरिष्ठ भाजपा नेता व अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जवल पंडित ने प्रेस को जारी एक बयान में दावा करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव कि मेला प्राधिकरण को मेरे द्वारा दिया गया था जिस पर तुरंत त्वरित कार्रवाई करते हुए मेला अधिकारी दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग को यह ज़िम्मेदारी दी थी जिसका सर्वे कराकर अब यह काम प्रारंभ करा दिया गया है।

यह ज्वालापुर एवं भेल और सिडकुल को जोड़ने वाला पूर्ण मार्ग हैं। यहाँ दिन भर में कई सौ लोगों की आवाजाही रहती है जो लंबे समय से ख़राब सड़क मार्ग को झेल रहे थे।आज यह कार्य शुरू होकर मेरे द्वारा लोगों के लिए छोटा सा सहयोग करने का प्रयास किया गया है।


More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।