अहमद कादरी
रुड़की। रुड़की के प्रकाश होटल में आज भाजपा के द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया जिसमे उत्तराखण्ड योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला के समय पर नहीं आने से नाराज पत्रकारों ने प्रेसवार्ता का बहिष्कार किया है। पत्रकार इस पत्रकारों को अपमान बता रहे है।
बता दे की उत्तराखंड योजना आयोग के उपाध्यक्ष विनय रोहिला आज प्रकाश होटल में पत्रकारों को सम्बोधित करने के लिए आ रहे थे लेकिन होटल पहुँचने के काफी देर बाद जब वो नहीं आये तो पत्रकारों ने नाराजगी जताते हुए इसे पत्रकारों का अपमान बताया और प्रेसवार्ता का बहिष्कार कर दिया जिसके बाद भाजपा नेताओ के द्वारा पत्रकारों से प्रेसवार्ता का बहिष्कार नहीं करने की अपील की गई लेकिन पत्रकारों ने एकता का परिचय देते हुए पूरी तरह से प्रेसवार्ता का बहिष्कार किया है।

More Stories
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज
नवोदय नगर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।