ब्यूरो
हरिद्वार। संविधान निर्माता बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टीबड़ी स्थित पार्क में डा.अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पार्क में गोष्ठी का आयोजन किया।पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर ने सभी समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को विशेषकर महिलाओं को समाज में उनका हक दिलाने का भरपूर प्रयास किया तथा काफी हद तक सफल भी हुए। उन्होंने समर्पित भावना से समाज उत्थान में जो योगदान दिया। उनके बताए हुए रास्तों पर चलने की प्रतिज्ञा सभी को लेनी चाहिए। उनके बनाए हुए संविधान का अनुपालन करते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान दें। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए।समाज को तथा देश को संविधान देने वाले बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन से सर्व समाज को प्रेरणा मिलती है। यह कानून महिलाओं को अधिकार देता है।
पूर्व सभासद व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व पूर्व युवा अध्यक्ष रवीश भटीजा ने कहा कि अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान की शक्तियों को जानने व समझने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संविधान का पालन करते हुए हमें आगे बढ़ना होगा। बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर के संविधान से सभी को बराबरी का अधिकार मिलता है।महिला जिलाध्यक्ष बिमला पांडे,पूर्व प्रत्याशी राजबीर चौहान तथा दिनेश दूबे ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार किया। जात पात के भेदभाव को समाप्त करने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। संविधान का पालन हमें हमेशा करना चाहिए। समान रूप से दिया गया यह संविधान आज भी प्रासंगिक है।नगर ज्वालापुर अध्यक्ष यशवंत सैनी,ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,ब्लाक अध्यक्ष गुलबीर सिंह,मनोज जाटव,दिनेश पुंडीर,आई टी अध्यक्ष आकाश बिरला,आई टी प्रदेश सचिव शुभम जोशी ने कहा कि बाबा साहब डा.भीमराव अंबेडकर ने शोषितों की लड़ाई लड़ी और समाज को शिक्षा का अधिकार दिलाने में उनका जीवन हमेशा ही समर्पित रहा। दलितों के उत्थान में उनका योगदान आज भी समाज को प्रेरणा देता है। उनके जीवन से जुड़े विचारों का प्रचार प्रसार किया जाना जरूरी है। वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी व सत्यपाल शास्त्री ने कहा कि समाजोत्थान में उनका योगदान सर्वोपरि है। इस अवसर पर रविदास मंदिर के श्री महंत ऋषीश्वरादास, वसीम सलमानी,जितेंद्र चौधरी,हरद्वारी लाल,जितेंद्र सिंह,रमेश कोरी,वेद रानी,मदनलाल,घनश्याम,रजत कुमार,जगजीवन राम,लीला देवी आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।