ब्यूरो
चमोली के पैनगढ़ में आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन एवं पुर्नवास हेतु प्रथम किस्त जारी कर दी गई है। प्रभावित 22 परिवारों को प्रति परिवार तीन लाख की दर से 66 लाख की धनराशि बांट दी गई है। तहसीलदार प्रदीप नेगी न बताया कि पैनगढ़ में पिछले साल भूस्खलन की घटना घटी थी। जिसमें जानमाल सहित परिसंपत्तियों का नुकसान हुआ था। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए कार्रवाई की गई। प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं विस्थापन हेतु आपदा मद से पहली किस्त के तौर पर तीन लाख के चेक प्रति परिवार को बांट दिए गए है। प्रभावित 23 परिवारों में से अब तक 22 परिवारों को पुनर्वास हेतु पहली किस्त दी गई हैं। एक प्रभावित परिवार जिले से बाहर है। जिसको धनराशि दी जानी है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।