क्राइम ब्यूरो
काशीपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने काशीपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से मंडी पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर होटल पैराडाइज में छापेमारी कर सैक्स रैकेट का भण्डाफोड़ करते हुए होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा काफी लंबे समय से इस होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने की शिकायत की जा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी बसंती आर्य के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने होटल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक युवतियों को आपत्तिजनक जनक हालत में पकड़ा और उन्हें हिरासत में लेकर कुंडा थाना ले गई।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि पुलिस रेड में मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को काफी समय से लिखित और मौखिक रूप से होटल में रैकेट के संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। वहीं, होटल का मालिक और उसका बेटा भी इससे पहले पॉक्सो एक्ट में जेल की हवा खा चुका है।
आर्य ने कहा कि रैकेट के संचालन में होटल के मालिक की संलिप्तता है, इसकी भी जांच की जा रही है। वहीं, कुछ लोग होटल के रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए हुए थे। ऐसे में इन लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होटल में जो लोग अंवैधानिक रूप से मौजूद थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।