मनोज सैनी
देहरादून। देश सहित प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड शासन ने शादी समारोह में 200 से अधिक लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी मुख्य सचिव ने दिए हैं। उत्तराखंड के मुख्य सचिव की और से जारी आदेश के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रदेश में कन्टेमेंट जॉन से बाहर आयोजित होने वाले विवाह समारोह में अधिकतम 200 लोगो को ही सम्मिलित होने की अनुमति दी गई है। समारोह में शामिल होने वाले लोगों को कोरोना नियमों का जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी आदि का कड़ाई से पालन करना होगा।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा