मनोज सैनी
देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक चकराता प्रीतम सिंह ने आज माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें जनपद हरिद्वार में विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के ग्राम फूलगढ़ व शिवगढ़ में जहरीली शराब से हुई दुःखद मौतों के विषय में अवगत कराते हुए पीड़ित परिवारों की दयनीय आर्थिक स्थिति के मद्देनजर मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा तथा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दिये जाने का अनुरोध किया।


साथ ही प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री से पथरी थाना क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने व बेचने के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिये उच्च स्तरीय जांच कराये जाने का अनुरोध किया। इस दौरान जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान मौजूद रहे।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।