शिवाली पत्रकार
कोटद्वार। एक सच्ची कहानी को लेकर बनी प्रदेश कै पूर्व मुख्यमंत्री डा0 रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित फिल्म यु कनु रिश्ता में दूसरे दिन भारी भीड़ देखने को मिली।
आज दूसरे दिन फिल्म यु कनु रिश्ता के प्रोडक्शन मैनेजर प्रदीप नेथानी के अनुसार आज एरियन पब्लिक स्कूल हल्दूखाता की छात्र छात्राओं द्वारा प्राईड सिनेमा हॉल में फिल्म देखी गई। एरियन पब्लिक स्कूल फिल्म प्रोडक्शन मैनेजर प्रदीप नेथानी की दीदी अनुराधा नैथानी बौड़ाई का है।
श्रीमती बौड़ाई ने फिल्म की तारीफ करते हुए श्री नैथानी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। फिल्म के दर्शकों ने भी फिल्म को सुन्दर और वास्तविक तथ्यों पर आधारित बताते हुए फिल्म के प्रोडक्शन मैनेजर नैथानी को साधूवाद दिया है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।