हरिओम गिरी
रुड़की। नगर निगम रुड़की के हालत बद से बदतर होते जा रहे है। यहाँ पर किसी को कहने सुनने वाला कोई भी दिखाई नहीं देता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम की सबसे जिम्मेदार मुख्य नगर अधिकारी नूपुर वर्मा का हाल तो इतना खराब हो गया है कि उन्होंने पिछले लम्बे समय से दिन में नगर निगम आना ही बंद कर दिया है। नगर निगम के सूत्रों से जानकारी मिली है की मुख्य नगर अधिकारी शाम के चार बजे के बाद ही नगर निगम को समय दे पा रही है।
इससे पहले उनके ऑफिस पर ताला लगा हुआ मिलता है और आम लोग अपने कार्यो के लिए चक्कर काटते रहते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य नगर अधिकारी नूपुर वर्मा का चार बजे के बाद ही नगर निगम आना पिछले लम्बे समय से लगभग फिक्स हो गया है। शाम चार बजे के बाद ही कुछ पार्षद अपना काम लेकर उनके पास जाने लगे है और नगर निगम के कुछ कर्मचारियों से भी उनकी मुलाकात इसी समय हो पाती है। आज हम किसी मामले की जानकारी लेने के लिए करीब दो बजे मुख्य नगर अधिकारी नूपुर वर्मा के कार्यालय पहुंचे तो देखा की उनके कार्यालय पर ताला लगा हुआ था और मैडम कब आएँगी जानकारी देने के लिए कार्यालय पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था जिसके बाद जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन किया गया। फोन पर उनसे नगर निगम में बैठने का समय पूछा गया तो उन्होंने मीटिंग में बाहर हूँ कहते ही फोन काट दिया। जिसके बाद उन्हें फिर से फोन किया फोन उठाने पर उन्होंने कहा की सहायक नगर अधिकारी से जानकारी ले लीजिये और तुरंत ही फोन काट दिया। जिसके बाद सहायक नगर अधिकारी से मुलाकात की तो उन्होंने कहा की मैं तो अभी कुछ दिन पहले ही नगर निगम आया हूँ मेरी जानकारी में मामला नहीं है। इस मामले से अंदाजा लगाया जा सकता है की नगर निगम के हालत कितने बदतर हो चुके है।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा