हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी महाविद्यालय के पास अंडरपास क्रॉस करते हुए बहादराबाद की ओर से आ रही रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। कार सवार एम के वर्मा गुरुकुल कांगड़ी महाविद्यालय में प्रोफेसर हैं प्रोफेसर को कार के अंदर से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादराबाद की ओर से रोडवेज की तेज गति से आ रही बस ने अंडरपास से निकलते हुए कार को तेज गति से टक्कर मारी, टक्कर इतनी भयानक थी के कार पलट गई और गुरुकुल कांगड़ी के प्रोफेसर एम के वर्मा कार के अंदर फंस गए जिसे बड़ी मशक्कत के बाद राहगीरों ने कार से निकाला। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के कहना है कि इतनी भीषण टक्कर के बाद भी प्रोफ़ेसर को मौत जैसे छूकर निकल गई।

More Stories
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।
जनपद में किसी भी सरकारी भूमि पर न हो अतिक्रमण: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली “झोटा-बुग्गी” यात्रा।