विशेष ब्यूरो
हरिद्वार। विगत दिनों एक नामी संत से नोट लेने वाले वायरल वीडियो ने जहां हरिद्वार की पत्रकारिता को शर्मसार कर दिया वहीं वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे पत्रकार अभी भी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज स्थानीय जयराम आश्रम में उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य जी ने मीडिया से वार्ता की। पत्रकार वार्ता में कुछ ही पत्रकार खबर के लिए गए थे जिनका लिफाफों से नहीं केवल खबरों से वास्ता होता है लेकिन विश्वस्त सूत्रों से जानकारी लगी है की पिछले दिनों नामी संत से नोट लेने वाले पत्रकार भी पत्रकार वार्ता में पहुंच गए। इतना ही नहीं वार्ता समाप्त होने के बाद बेचारों ने लिफाफों के लिए बड़े हाथ पांव मारे, मगर सब बेकार। इसके साथ ही एक और जानकारी लगी की वार्ता में एक फेसबुकिया पत्रकार भी लिफाफे के चक्कर में पहुंच गया, जबकि एक टीवी चैनल वाला पत्रकार उसी दिन से सदमे में है जब से संत से नोट लेते हुए बेचारे की वीडियो वायरल हुआ है लेकिन टीवी चैनल से जुड़े पत्रकार साथियों ने बताया की लिफाफों के लिए अब उस टीवी चैनल के पत्रकार ने अपने चेले चांटे भेजने शुरू कर दिए हैं।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।