क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा पड़ोसी महिला के बाथरूम में कैमरा लगाकर उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। सिडकुल पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को जेल भेजने जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महादेवपुरम कॉलोनी में एक किराए के मकान में दो परिवार रहते थे। मकान के एक कमरे में सुमित पुत्र कमलेश निवासी लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल रहता था। इसी मकान के एक अन्य कमरे में एक महिला अपने पति के साथ उसी रहती थी। महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि देर रात जब वह बाथरूम में नहाने गई तो उसकी नजर खिड़की में छिपाकर रखे गए कैमरे पर पड़ी। जब उसने कैमरा उठाया तो उसमें वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी और कैमरे में वीडियो बन रही थी। जिससे वह चौंक गयी और उसने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद वह पति के साथ वह सिडकुल थाने पहुंची। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया की मोबाइल से ही आरोपी का पता चला। जिस मोबाइल को महिला के बाथरूम में वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन करके रखा था, उसका मालिक रात के समय पुलिस के हाथ नहीं लगा लेकिन सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।