मनोज सैनी
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता विकास सिंह सैनी ने कहा कल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के हरिद्वार, शिवालिक नगर फेस वन में होने वाले कार्यक्रम का भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) उत्तराखंड जबरदस्त विरोध करेगी।
विकास सिंह सैनी ने कहा कि एक तरफ तो देश का अन्नदाता किसान रात की सर्दी में सड़कों पर तड़प रहा है और उस पर विचार करने की बजाय भाजपा के नेता इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। विकास सिंह सैनी ने कहा कि यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जेपी नड्डा ने किसानों की बात नहीं सुनी गयी तो कल होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का विरोध प्रदर्शन करने के साथ साथ काले झंडे भी दिखाए जायेंगे।

More Stories
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा एवं मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का लिया जायजा।
लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान: 22 बसों सहित कुल 164 वाहनों के चालान, पांच बसों की फिटनेस निरस्त।
हरिद्वार में संपादकों का महाकुंभ: प्रिंट मीडिया आज भी सबसे विश्वसनीय: महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज