हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत आज किसान घाट पर मौन उपवास पर बैठ गए। आपको बता दें कि कल उन्होंने हरिद्वार कुम्भ के लिये प्रदेश व केंद्र की सरकार पर आरोप लगाया था और मांग की थी कि जिस प्रकार उज्जैन और प्रयागराज के कुम्भ के लिये केंद्र और राज्य सरकारों में बजट आवंटित किया था उसी प्रकार हरिद्वार कुम्भ के लिये भी बजट का आवंटन किया जाए। वहीं दूसरी और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरीश रावत के गंगा किनारे मौन उपवास को अपने किये पापों प्राश्चियत करना बताया। साथ ही कहा कि वे गंगा की शरण मे आए हैं, मा गंगा माफ करे। श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि श्री हरीश रावत जी की स्थिति मुहं में राम, बगल में छुरी वाली है।

More Stories
अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी की आरटीआई से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को लेकर हुआ एक और नया खुलासा।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 2 गिरफ्तार।
भोली-भाली जनता की धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर धन कमा रहे 5 ढोंगी दबोचे।