मनोज सैनी
नैनीताल। माननीय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा अधिसूचना जारी की है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए जनपद देहरादून तथा जनपद हरिद्वार के मुख्यालय सहित वाह्य न्यायालयों मे दो सप्ताह के लिए नियमित कामकाज को रोक दिया गया है।
जानकारी देते हुये जिला जज/सदस्य-सचिव श्री आर. के खुल्बे ने जानकारी देते हुये बताया है उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज कुमार तिवारी के दिशा निर्देशन में 10 अप्रेल 2021 को आयोजित होेने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद देहरादून तथा जनपद हरिद्वार के जनपद न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों एवं इनके अन्तर्गत वाह्य न्यायालयों मे स्थगित कर दिया गया है।
जिला जज/सदस्य-सचिव श्री खुल्बे ने बताया कि 10 अप्रेल 2021 को आयोजित होेने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अन्य शेष 11 जनपदों के जनपद न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों एवं इनके अन्तर्गत वाह्य न्यायालयों सहित माननीय उत्तराखण्ड उच्च न्यायालयोें मे सफलतापूर्वक किया जायेगा।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।