क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत औद्योगिक क्षेत्र से सटे राजाजी नेशनल पार्क के जंगल में हिल बाई पास मार्ग पर पेड़ से लटके हुए एक बुजुर्ग की सड़ी गली लाश मिलने से हड़कम्प मच गया है। लाश मिलने की सूचना पर सीओ सिटी सहित कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। शव के निचले हिस्से व हाथ को जंगली जनवर खा चुके थे। चेहरा बुरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका था।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पहचान के प्रयास तेज कर दिये है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र से सटे राजाजी नेशनल पार्क में पीर बाबा की मजरा मार्ग पर भीतर जंगल से प्लास्टिक की रस्सी से पेेड से लटका एक शव बरामद किया है। जिसकी जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। सूचना पर सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। शव सडी गली हालत में था, जिसका निचला हिस्सा व हाथ जंगली जानवरी खा चुके थे। मृतक का चेहरा भी बुरी तरह खराब हो चुका था जिस कारण वह कंकाल में तब्दील हो चुका था। शव को देखने से प्रतीत हो रहा हैं कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष और शव करीब 3-4 सप्ताह पुराना होगा।

पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किये लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। प्रथम दृष्ट्या घटना को देखकर प्रतीत हो रहा हैं कि मृतक ने सुसाइड किया होगा लेकिन मृतक की मौत के सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल सकेगी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए उसकी पहचान के प्रयास तेज कर दिये है।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।