ब्यूरो
नैनीताल। तल्लीताल निवासी एक महिला ने बैंक कर्मचारी पर शारीरिक शोषण करने व शादी की बात छुपाकर उसके पति से संबंध तुड़वाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र निवासी महिला ने डीआईजी कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि मल्लीताल स्थित एक बैंक में एक युवक काम करता है। जिसने उसे पति से अलग करवा दिया। युवक ने उसके साथ मंदिर में विवाह भी किया। जब उसने युवक से घर ले जाने को कहा तो उसने मना कर दिया। उसे जानकारी मिली है कि युवक पहले से ही शादीशुदा है। महिला ने युवक पर धोखाधड़ी और जबरन शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।