क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने आज रेलवे स्टेशन हरिद्वार के गेट नंबर एक से आने जाने वाले लोगों को लुभाने वाली पांच सेक्स वर्करों को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि नगरीय क्षेत्र में कुछ सेक्स वर्कर कार्य असामाजिक कार्य कर रही हैं। लोगों जी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आज नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के गेट नम्बर 1 से पांच सेक्स वर्करों को गिरफ्तार किया है। जिनमें चंदा पत्नी प्रकाश निवासी सब्जी मंडी ज्वालापुर, सरला पत्नी महेंद्र निवासी गुरुद्वारा ज्वालापुर, सीमा पत्नी बालक राम निवासी भगत सिंह कॉलोनी कनखल, सोनिया पत्नी शिव कुमार झंडा चौक ज्वालापुर, मोनिका पत्नी रेलवे स्टेशन ज्वालापुर को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि इससे पूर्व भी नगर कोतवाली पुलिस ने नगर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था जिसमें दो लड़कियों सहित बिजनौर के एक सभासद को भी युवतियों के साथ रंगरलियां मनाते गिरफ्तार किया गया था।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।