मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मा0 शहरी विकास, आवास मंत्री श्री मदन कौशिक ने आज ऋषिकुल न्यू काॅलोनी, हरिद्वार स्थित आवास पहुंचकर 11 वर्षीय मासूम के परिजनों को सांत्वना व ढांढस बंधाया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस को दिये। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से की जायेगी तथा दोषियों को फांसी के फन्दे तक पहुंचाया जायेगा।

उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि आपको जितनी भी टीमें लगानी पड़े अपराधी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिये तथा किसी को भी इस मामले में बख्सा नहीं जोयेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होगी।

More Stories
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।