प्रदीप फुटेला
रुद्रपुर। रूद्रपुर के मोदी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने जा रहे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के काफिले पर चूड़िया फेंकने वाले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। बताया जा रहा है कि गदरपुर में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के काफिले पर चूड़ी रखने वाले कांग्रेसी नेता प्रीत ग्रोवर और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भूसरी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बता दें कल मोदी मैदान में बीजेपी द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेने जा रहे हैं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को गदरपुर में कांग्रेसियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान कांग्रेसी नेता प्रीत ग्रोवर और नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भूसरी ने मंत्री अरविंद पांडेय की गाड़ी पर चूड़ियां फेक दी थी जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई। इस मामले में मंत्री अरविंद पांडेय के गनर ने कांग्रेसी नेता प्रीत ग्रोवर और सिद्धार्थ भूसरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली गलौज करने और कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

More Stories
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।