मनोज सैनी
देहरादून। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले मे 7 व्यक्तियों (न्यूज पोर्टल संचालकों) के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को यश शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजिनियर्स एन्क्लेव देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी गई कि मैने अपने साथियो आकाश शर्मा व विशाल नायर के साथ मिलकर मेहूँवाला के एक घर मे एक कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया था, दिनांक 10 अप्रैल को शाम के 8 बजे लगभग 6-7 लोग आये और कहने लगे कि तुम लोग फर्जी कॉल सेन्टर चला रहे हो और हमारे फोन जमा करवा लिये व लेपटॉप व अन्य पूरा सामान एक जगह पर रखवा दिया और 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। हम लोगो ने हाथ पैर जोडे व माफी माँगी तो हमारी बात 5 लाख रुपये मे हो गई। फिर उन लोगो ने हमे बताया कि हम लोग न्यूज़ पोर्टल वाले है और हमारी फोटो व वीडियो भी बनायी और कहा कि यदि तुमने 5 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे और हमारे साथ मारपीट भी की उन लोगो ने अपना नाम अमन कुमार (न्यूज बदलाव), सलमान (न्यूज टू मीडिया), रंजीत सिह (न्यूज बदलाव), परवेज अंसारी, सोनिया बालियान (राईसिंग पोस्ट), बॉबी (इण्डिया न्यूज चैनल), रोहिना ( खबर 24 ) बताया और इन लोगो ने हमे धमकी दी कि यदि तुमने हमे 05 लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देगे। तहरीर के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त पत्रकारों के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-179/2023 धारा-147/323/384 भादवि पंजीकृत किया गया विवेचना उ0नि0 संजीत कुमार चौकी प्रभारी आईएसबीटी के सुपुर्द की गई।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।