मनोज सैनी
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस को आज सुबह लगभग 6:00 बजे सूचना मिली की पीलीनदी पुल थाना श्यामपुर में एनएएचआई का पुल निर्माण का कार्य चल रहा है जिसमे 04 मजदूर रात को नदी के बीच मे टापू पर सोये हुए थे परंतु रात में अचानक बारिश होने के कारण नदी का जल स्तर बढ़ गया जिससे मजदूर वही फंस गए। मिली सूचना पर तुरंत श्यामपुर थानाध्यक्ष अनिल चौहान मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा एसडीआरएफ एवं कंट्रोल रूम को भी स्थिति से अवगत कराया गया। परन्तु समय का अभाव होने और लगातार जल स्तर बढ़ने के कारण स्वयं एनएएचआई की क्रेन बुलाकर सभी मजदूरों को सकुशल नदी से बाहर निकाला गया। जिस पर उपस्थित जनता ने और मजदूरों ने पुलिस की सराहना की। बाहर निकाले गये मजदूरों में सरजीत खान पुत्र शब्बीर खान निवासी खतोला बरेली उत्तर प्रदेश, सलमान पुत्र अख्तर खान निवासी नगरिया बरेली उत्तर प्रदेश, फिरोज पुत्र मौसम खान निवासी खतोला बरेली उत्तर प्रदेश, शोएब पुत्र हसनैन निवासी नगरिया बरेली उत्तर प्रदेश हैं।
वहीं घटना के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने एनएचएआई के अधिकारियों एवं मजदूरों को भी बता दिया गया है कि बारिश के मौसम में कोई भी नदी में न जाये और रात को नदी से दूर रहे।। तथा नदी किनारे सभी गांव में announcement भी कराया गया है कि नदी पार कोई न जाये तथा नदी के पास जिनके घर एवं झुग्गी झोपड़ी है वह भी नदी से दूर रहे सतर्क रहें।

More Stories
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।