मनोज सैनी
हरिद्वार। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी देहरादून से हरिद्वार कुम्भ में आये एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली है। उक्त कोरोना पॉजिटिव अधिकारी अभी हरिद्वार कुम्भ में देहरादून से स्थानांतरित होकर आए थे और उन्होने 10 फरवरी को कोरोना की पहली वैक्सीन ली थी तथा 12 मार्च को कोरोना को दूसरी डोज ले ली थी इसके विपरीत अधिकारी फिर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जैसे ही मेला प्रशासन को यह खबर मिली तो पूरे मेला प्रशासन में हड़कम्प मच गया। कोरोना वैक्सीन के बाद भी कोरोना संक्रमित होना कोरोना वैक्सीन पर बड़े सवाल खड़े करता है। जिस कारण आमजनमानस में संशय की स्थिति बनी हुई है।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।