मनोज सैनी
हरिद्वार। 12,13,14 अप्रैल के शाही स्नान से पूर्व ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। बताते चलें कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महन्त नरेंद्र गिरी महाराज का 2 दिन पहले स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें कनखल, हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। इस दौरान जब उनका कोरोनावायरस किया गया तो आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद कुंभ मेले के लिए सबसे महत्वपूर्ण संस्था मानी जाती है। हरिद्वार महाकुंभ की तैयारी भी अखाड़ा परिषद से जुड़े साधु संतों द्वारा एक ही जा रही थी लेकिन शाही स्नान से 1 दिन पूर्व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज को कोरोना संक्रमण के शिकार हो गये। इससे पूर्व नरेन्द्र गिरी महाराज ने हाल ही में कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी।

More Stories
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।