मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने हरिद्वार कुंभ-2021 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने स्पष्ट आदेश दिए है कि जो भी हरिद्वार कुंभ में स्नान के लिए आएगा वह अपनी 72 घंटे पहले की कोविड- नेगेटिव रिपोर्ट लेकर आएगा।
बताते चलें कि 1 अप्रैल से हरिद्वार कुंभ का शासनादेश जारी हो जाएगा, ऐसे में हरिद्वार कुंभ में स्नान के लिए देश-विदेश से लोग कुम्भ में स्नान और पुण्य लाभ के लिये कुम्भनगरी पहुंचेंगे। उत्तराखण्ड सरकार ने कोरोना महामारी के चलते इस बार हरिद्वार कुंभ 28 दिनों ही कराने का निर्णय लिया है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। ऐसी स्थिति में उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने एक बार फिर से बयान देते हुए कहा है कि उच्च न्यायालय के अनुसार ही गाइडलाइन का अनुपालन किया जाएगा और कुंभ में स्नान के लिए जो भी श्रद्धालु आएगा वह 72 घंटे पहले की कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट जरूर लाएगा यानी अब हरिद्वार में जो भी स्नान के लिए आएगा उसके पास कोविड- नेगेटिव रिपोर्ट 72 घंटे पहले की होनी जरूरी है।

More Stories
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।
देवभूमि में एक और भ्रष्टाचारी गिरफ्तार: खनन से भरे ट्रैकों को पुलिस कांस्टेबल रोककर करता था अवैध उगाही, विजिलेंस ने 45 हजार की नगदी के साथ दबोचा।