ब्यूरो
हरिद्वार। विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने भाजपा को एक और झटका देते हुए हरिद्वार कांग्रेस के चुनावी कार्यालय, सैनी आश्रम, ज्वालापुर में दर्जनों युवाओं को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुकेश त्यागी व युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर के हाथों कांग्रेस का पटका पहनाते हुए कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई। सदस्यता लेने वालों में विभय, कार्तिक, विनय, कृष्णा, दिव्यांश, रवि कुमार, आजम, दीपक, दीक्षांत, लक्की, विवेक, शुभम अग्रवाल, भगीरथ आदि प्रमुख थे। इस अवसर पर मनोज सैनी ने कहा कि युवा बेरोजगारी व महंगाई से परेशान सड़कों पर धक्के खा रहा है और भाजपा सरकार जुमलेबाजी में व्यस्त है। सैनी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है जिसमें सभी का हित सुरक्षित है। मुकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बेरोजगार युवा को रोजगार उपलब्ध होगा और गैस सिलेंडर 500 के पार नहीं होगा। नितिन तेश्वर ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आयी है तब से देश के विकास का पहिया रूक गया है, सरकार चन्द पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है। इसी कारण आज देश में गरीब और गरीब हो गया है। इस अवसर पर संजय शर्मा, सतेंद्र वशिष्ठ, सत्य नारायण शर्मा, तेजस्वी गुप्ता, अनिल कुमार, अंजू द्विवेदी, ललित सैनी, वीरेंद्र भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।