भाजपा नेता अपनी बुलेट के साइलेंसर से पटाखे छोड़ने के साथ तेज-तेज शोर मचा रहा था। जब पुलिस ने उसे रोका तो भाजपा नेता ने दबंगई दिखाते हुए दरोगा को कार से खींच लिया और मारपीट करने लगा।
भाजपा नेता द्वारा पुलिस से मारपीट का मामला यूपी के अलीगढ़ का है जहां एक भाजपा नेता ने दबंगई दिखाते हुए जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि भाजपा नेता बुधवार देर रात बुलेट से जा रहे थे। रसलगंज चौराहे पर पहुंचते ही उन्होंने बुलेट से साइलेंसर बजाने शुरू कर दिए। मौके पर अपनी गाड़ी में बैठे ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश यादव ने रोका तो भाजपा नेता राकेश सहाय ने तैश में आकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। गाड़ी से उतारकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में सत्ताधारी दबाव के चलते पुलिस आरोपी को पकड नहीं सकी। आरोपी को मौके से छोड़ दिया गया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।