मनोज सैनी
हरिद्वार। सामुदायिक केंद्र सेक्टर-4 में भेल (हीप एवं सी. एफ. एफ. पी.) अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों द्वारा सावित्री बाई फूले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें माता सावित्री बाई फूले की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पित कर नमन किया गया। दलित, पिछड़ा तथा महिलाओं के उत्थान के लिए सावित्री बाई फूले के अनुकरणीय योगदान पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे तथा उनके पद-चिह्नों पर चलते हुए समाज में पिछड़े तथा वंचित तबके के उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सियासरन यादव, ललित सैनी, घनश्याम यादव, धर्मेंद्र लोधी, संदीप सिंघानिया, संतोष यादव, बालाजी, अनिल, चिरंजीव, सुभाष सैनी, अवधेश, नेत्रपाल, अमरजीत जांगडा, सचिन सोनी, अंगद, मुकेश आदि अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।