सनत शर्मा
बहादराबाद। उत्तराखंड में इंडस्ट्री का पलायन रोकना बहुत बड़ा मुद्दा है। भेल हमारी पहचान है। उसका निजीकरण नहीं होना चाहिए। यह बात दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को बहादराबाद पहुंचने पर कहा। यहां कार्यकर्ताओं ने उनक स्वागत किया।
दिल्ली से आप के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बहादराबाद बाईपास और काली माता मंदिर, शिवालिक नगर आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी रोजगार को मुद्दा बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी। दिल्ली मॉडल पर उत्तराखंड में काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी को बहुमत मिला तो हर बच्चों को दिल्ली की तर्ज पर पढ़ाई मिलेगी। स्वास्थ्य में मोहल्ला क्लीनिक, रोजगार, 200 यूनिट बिजली फ्री, मिलेगी। बाद उनका काफिला हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। स्वागत करने वालों में इस दौरान मनोज द्विवेदी, नवीन कौशिक, मास्टर प्रवीण, महेश सहगल, चौहान, ममता सिंह, फिरोज, महावीर सिंह, अमित सिंघानिया, रविन्द्र, पंकज भाटी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

More Stories
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।