क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। सिड़कुल पुलिस ने भड़काऊ ऑडियो क्लिप मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित क्लिप वायरल करने वाला मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि गांव रोशनाबाद में दो समुदाय के बीच हुए झगड़े को भड़काने वाला सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप बरामद किया गया था। ऑडियो क्लिप में भड़काने वाले आरोपी की पहचान अंकित पाल पुत्र सतपाल निवासी महादेवपुरम फेस-2 रावली महदूद सिड़कुल के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारे की गयी थी लेकिन आरोपी पुलिस को गच्चा देकर भाग निकलने में कामयाब रहा था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी रही।

पुलिस ने फरार आरोपी को सूचना पर आज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस और ऑडियो क्लिप वायरल करने वाला मोबाइल फोन को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।