चमोली ब्यूरो
चमोली। नारायणबगड़ ब्लाक के चलियापानी गांव में बुधवार सुबह एक मकान के धराशायी होने से मलबे में दबकर एक अबोध बालिका की मौत हो गई। जबकि बच्ची की मां इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें पीएचसी नारायणबगड़ में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया।
बुधवार सुबह क्षेत्र के चलियापानी गांव में दर्शनसिंह का पुराना दोमंजिला मकान भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे में उनकी पुत्रवधू वर्षा देवी, उम्र 26 वर्ष और नातिन मिष्ठी उम्र 3वर्ष मलवे की चपेट मे आ गए। जिसमें तीन साल की मिष्ठी नेगी की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। घायल वर्षा देवी को तत्काल ही उपचार के लिए पीएचसी नारायणबगड़ लाया गया।
सूचना पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश्वरी रावत, पुलिस चौकी प्रभारी विनोद चौरसिया, कांस्टेबल उमेश डोभाल, संतोष मौके पर पहुंचे।बालिका के शव का पंचनामा भरकर गमगीन माहौल में उसकी अंतेष्टि कर दी गई।

More Stories
कांग्रेसियों ने सादगी से मनाया जननायक राहुल गांधी जी का जन्म दिन। राहुल गांधी जी की सबसे बड़ी खूबी उनकी निडरता और ईमानदारी: विकास चंद्रा
बड़ी खबर: 17 वर्षीय मुस्लिम युवक पर 13 वर्षीय हिंदू नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप। क्षेत्र में हिन्दू वादी संगठनों में उबाल।
बच्ची से रेप करने वाले बाबा को उम्रकैद, कुटिया में ले जाकर रेप करने का आरोप।