ब्यूरो
हरिद्वार। सहायक निदेशक मत्स्य ने अवगत कराया कि तहसील रूड़की अन्तर्गत अवस्थित तालाब जो मत्स्य पालन के लिए उपयुक्त है, ऐसे तालाबों को पात्र लाभार्थियों को आवंटन किये जाने हेतु दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को तहसील रूड़की में एक विशाल मत्स्य तालाब पट्टा आवंटन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक निदेशक मत्स्य ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मत्स्य तालाब पट्टा हेतु इच्छुक पात्र/लाभार्थी आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र आदि) सहित दिनांक 06 अप्रैल, 2023 को तहसील रूड़की में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तालाब पट्टा आवंटन शिविर का लाभ उठायें।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।