मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा स्वामी आनंद गिरी का श्यामपुर कांगड़ी स्थित अनाधिकृत आश्रम निर्माण दिनांक 13 मई 2021 को सील किया गया था। एच0आर0डी0ए0 को यह जानकारी मिली थी कि इनके द्वारा उक्त सील बिल्डिंग में निवास किया जा रहा था और उक्त अनाधिकृत बिल्डिंग में विभाग द्वारा लगायी गयी सील को भी क्षतिग्रस्त किया गया है, जिसके बाद जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष, हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण, श्री विनय शंकर पाण्डेय ने सख्त कार्यवाही करते हुए संबंधित अवर अभियन्ता का जवाब तलब किया तथा उक्त अनाधिकृत निर्माण को पुनः सील करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता श्री माधवानन्द जोशी, जूनियर इंजीनियर त्रिपन सिंह पंवार की टीम द्वारा उक्त भवन को पुनः सील कर दिया गया।
भवन स्वामी को सील तोडे़ जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा भवन स्वामी के खिलाफ उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष ने दिये हैं।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा