मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को 06 जुलाई तक बढ़ा दिया है। देर रात जारी हुई एसओपी में इस बार उत्तराखंडवासियों के व्यापारियों को काफी छूट दी गई है। उत्तराखंड में अब बाजार सप्ताह में 06 दिन खुलेंगे जबकि रविवार को बाजार बंद रहेंगे और उस दिन सेनिटाइज किया जायेगा। बाजारों के खुलने का समय भी सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक कर दिया गया है।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मसूरी और नैनीताल में मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में बाजार खुलने की अनुमति दी गई है, इसके अलावा जिलों के जिलाधिकारियों के विवेक पर भी निर्णय छोड़ा गया है। खेल मैदान और शिक्षण संस्थान भी खुलेंगे, जिसमें 50% की क्षमता के साथ 18 वर्ष से ऊपर वाले खिलाड़ी जा सकेंगे, धीरे-धीरे प्रदेश अब अनलॉक की तरफ बढ़ने लगा है। हालांकि 01 जुलाई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा