क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। घर से सब्जी लेने बाजार गई वृद्धा से एक युवक ने अपनी बातों में उलझाते हुए सम्मोहित कर कानों से सोने के कुण्डल उतरवा लिये। घटना की जानकारी पीडिता को घर पहुंचने पर लगी। मामले की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पीडित परिजनों सहित आसपास के लोगों ने आरोपी युवक की तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं लगा। पीडित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की दोपहर एक वृद्धा महमूदा पत्नी अहमद (75) निवासी मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर घर से सब्जी लेने के लिए बाजार के लिए निकली थी। बताया जा रहा हैं कि जब वृद्धा घर से कुछ ही दूरी पर सिराज धर्मशाला के पास पहुंची। इसी दौरान रास्ते में एक युवक मिला, जिसने वृद्ध महिला को बातों में उलझा कर उसको सम्मोहित कर कानों से सोने के कुण्डल उतरवा लिये। घटना की जानकारी वृद्ध महिला को घर पहुंचने पर हुई। जिसकी जानकारी वृद्धा ने परिजनों को दी।

घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पीडित परिजनों सहित आसपास के लोगों ने आरोपी के बताये गये हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीडित परिजनों ने घटना की जानकारी रेल चौकी पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि रास्ते में मिला युवक वृद्धा को बातों में उलझा कर जेब से रूमाल निकाल कर चेहरे के आगे लहराया था। जिसके बाद वृद्ध महिला अपनी सुधबुध खो बैठी थी। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक चन्द्र चन्द्राकर नैथानी ने बताया कि एक वृद्धा को सम्मोहन कर उसके कानों के कुण्डल उतरवा लेने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।