ब्यूरो
रुड़की। गंगनहर रुड़की में एक विवाहिता ने छलांग लगा दी तभी वहां से गुजर रहे एक छोटा हाथी के ड्राइवर ने गंगनहर में कूदकर विवाहिता की जान बचा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस विवाहिता को कोतवाली लेकर आ गयी जहां महिला के ससुराल वालों को बुलाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूड़की के कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी मुस्कान की शादी 15 वर्ष पूर्व कलियर थाना क्षेत्र के मुकरपुर में इंतजार के साथ हुई थी। इंतजार पेशे से कार ड्राइवर है। मुस्कान के 2 बेटे और दो बेटी हैं। मुस्कान के पति इंतजार ने करीब दो वर्ष पूर्व दूसरा निकाह कर लिया था। दूसरी शादी करने के चलते इंतजार मुस्कान को घर के खर्चे के लिये पैसे नहीं देता है और घर के खर्चे के लिये पैसे मांगने पर मुस्कान के साथ मारपीट करता है। आर्थिक तंगी और इंतजार के मारपीट के कारण मुस्कान ने आज रूड़की के सोलानी पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी तभी उसी पुल से गुजर रहे एक छोटा हाथी के ड्राइवर ने महिला को कूदता देख गंगनहर में छलांग लगा दी और बमुश्किल महिला को बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को कोतवाली लेकर आ गई और वहीं पुलिस महिला के ससुराल वालों को बुलाने का प्रयास कर रही है।

More Stories
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।