
ब्यूरो
देहरादून। स्वच्छता सर्वेक्षण- 2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों की आज विशेष कार्यक्रम में मुख्य सेवक सदन/ मा0 मुख्यमंत्री के आवास में आज सम्मानित किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में हरिद्वार, नगर निगम द्वारा देश में गंगा नदी के किनारे बसे हुए शहरों की सूची मे हरिद्वार निगम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसमें भारत गणराज्य राष्ट्रपति महोदया श्री मति द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा यह पुरस्कार ‘हरिद्वार निगम’ को प्रदान किया गया था। इसी क्रम में हरिद्वार नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में उत्कृष्ठ कार्य करने के फलस्वरूप माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज अपने आवास मुख्य सेवा पर महापौर श्री मति अनिता शर्मा को अटल निर्मल नगर पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, मंत्री गणेश जोशी, राजपुर विधायक खजान दास, हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा जी, एमएनए दयानन्द सरस्वती, मुख्य सचिव आनंदवर्धन, अपर सचिव, पांडेय जी, विनोद कुमार जी पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, सुनील अग्रवाल, राजेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी देवेश गौतम, सफाई निरीक्षक सुनीत कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।
More Stories
दीपावली से पूर्व पुलिस ने फर्जी मावा गिरोह का किया भंडाफोड़, पकड़ा 10 क्विंटल नकली मावा।
नगर आयुक्त ने दिए दीपावली से पूर्व सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश। बाजारों में रात्रि में चलेंगे कचरा कलेक्शन वाहन।
बैरागी कैंप पार्किंग ठेका विवाद: अवैध पार्किंग से होने वाली अवैध कमाई को लेकर भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों की नूरा कुश्ती का खेल।