सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल 4 अगस्त को हुए नगर निगम में मेयर पति अशोक शर्मा व निवर्तमान मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह के बीच हुई वार्ता में गरमा गरमी को लेकर मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने किसी के दबाव में आकर मेयर पति अशोक शर्मा व कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के खिलाफ कई धाराओं में फर्जी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसको लेकर आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार जिले के पुलिस कप्तान से उनके कार्यालय में मिले तथा उनको सारी स्थिति से अवगत कराया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया गया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और किसी के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल,प्रदेश सचिव श्री प्रदीप चौधरी, मेयर पति अशोक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष सोम त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष धर्मपाल ठेकेदार तथा प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर मुख्य थे।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा