राजेन्द्र गुप्ता
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। नगर के सम्मानीय लोगों द्वारा मेयर व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा को इसकी सूचना दी गई। जिसका बाद मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बरसात में ही गणेशपुरम, अखंड धाम, विष्णु गार्डन, चंद्राचार्य चौक, संदेश नगर, राजा गार्डन, महेंद्र विहार, गणपति धाम, फेस 3 राजा गार्डन, आर्य नगर में जाकर समस्या देखी और पीड़ित जनता की आवाज को उठाया। अशोक शर्मा ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से मदन कौशिक विधायक हैं और उन्होंने कभी क्षेत्र का विकास नहीं किया जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। थोड़ी बरसात में ही जगह जगह जलभराव हो जाता है। अभी तो मानसून की शुरुआत है और लोगो के लिए इतनी मुसीबत आ गई। गली मोहल्ले में जलभराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने शहरी विकास मंत्री होते हुए भी शहर का विकास नहीं किया। सिर्फ नारियल ही फोड़े।
बरसात में निरीक्षण के दौरान मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के साथ चल रहे कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, मेयर प्रतिनिधि संगम शर्मा ने कहा कि जलभराव की समस्या एक क्षेत्र में नही है पूरे विधानसभा क्षेत्र में बनी हुई है। बारिश का पानी घरों और दुकानों में घुस रहा है जिसके कारण लोगो का बहुत नुकसान हुआ। आर्यनगर, पीरवाली गली में निवास करने वाले बी के सिंह, पार्वती नेगी, अनिता, आरती आदि ने बताया कि विधायक के संरक्षण में चन्द छुटभैये भाजपा नेताओं व पार्षद सपना शर्मा ने पिछले 40 वर्षों से खुली नाली को बन्द करवा दिया जिस कारण उनके घरों में गन्दा पानी घुस रहा है और उन्हें नरकीय जीवन जीने को मजबूर किया जा रहा है। इस अवसर पर जेपी सिंह, नावेद अंसारी, सुमित भाटिया, मनोज जाटव, जगदीप अस्वाल, वसीम सलमानी, रजत कुमार, दिनेश उनियाल, गायत्री, पार्वती नेगी, अनिता देवी, योगेश सक्सैना, संदीप कुमार, शोभित चोहान, अमित रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।