मनोज सैनी
हरिद्वार। महाकुंभ में महाशिवरात्रि के पहले शाही स्नान पर आज हरकी पैड़ी पर श्रद्धालु मोक्षदायिनी मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेलाधिकारी दीपक रावत ने हरकी पैड़ी व आसपास के घाटों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं पर भी भीड़ को एकत्रित न होने दें। श्रद्धालुओं से कोविड से बचाव के लिए मास्क अवश्य लगाए रखें और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करने की अपील की। आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने भी हरकी पैड़ी के घाटों व मीडिया प्लेटफार्म पर पहुंचकर व्यवस्था की निगरानी कर अधिकारियों को पूरी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।