ब्यूरो
हरिद्वार। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के निर्देश पर राजीव चौधरी जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण के नेतृत्व में शंकर आश्रम शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा एवं शिवलिंग पर जलाभिषेक किया एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा पुष्कर धामी के नेतृत्व में जिस तरीके से देहरादून में बेरोजगार नौजवान युवक युवतियों पर अपना हक मांगने पर लाठी और डंडों से बल प्रयोग किया गया। इसके खिलाफ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करण महारा के नेतृत्व में 7 दिन तक देहरादून के अंदर सचिवालय घेराव एवं धरना प्रदर्शन किए गए।
उसी कड़ी में आज शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया गया और अंकिता हत्याकांड में वीआईपी का नाम छुपाने वाले, पटवारी पेपर लीक करने वाले, सरकारी भर्तियों में पैसा लेकर अपने चहेतों को नौकरी देने के मामले में निर्दोष उत्तराखंड के नौजवान युवक युवतियों पर लाठी-डंडों से उनको लहूलुहान करने वाले, भारत की संपत्ति अदानी समूह को बेचने वाले, एसबीआई, एलआईसी में जनता के पैसे को दबाने का प्रयास करने वाले लोगों का भोले शंकर विनाश करें एवं भारत को ऐसी दुष्ट लोगों से जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, जो देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं उनको सद्बुद्धि दे प्रार्थना कर जलाभिषेक किया गया। इसमें मुख्य रूप से एससी डिपार्टमेंट के महानगर अध्यक्ष विपिन पेवल्, युवा कांग्रेस के रानीपुर के विधानसभा अध्यक्ष गौरव चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष सैनी इत्यादि साथियों ने मिलकर भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाकर भाजपा की सद्बुद्धि की प्रार्थना की और देश को किस तरीके से आगे बढ़ाया जाए प्रार्थना में शशि चौधरी, मेधा चौधरी, अधिराज चौधरी उपस्थित है।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।