मनोज सैनी
सोशल मीडिया पर बैठक के दौरान सभासदों के बीच हुई मारपीट की वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को शामली नगर पालिका में सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और शामली नगर अध्यक्ष अरविंद संगल की मौजूदगी में बोर्ड बैठक चल रही थी। इस दौरान शहर में चार करोड़ के विकास कार्यों पर चर्चा चल रही थी, तभी वार्ड आठ के सभासद अजीत निर्वाल ने अपने वार्ड की समस्या बताते हुए टिप्पणी कर दी। इस दौरान उनकी वार्ड दो के सभासद बॉबी से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच लात-घूंसे और थप्पड़ चलने लगे। बैठक में मौजूद अन्य सभासदों और मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तितर-बितर कर मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद बैठक को आगे नही बढ़ाया जा सका। बैठक को आगामी दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया। फिलहाल जनता द्वारा चुने के सभासदों का विकास प्रस्तावों पर चर्चा के दौरान एक दूसरे से भिड़ना सुर्खियों में बना हुआ है।
दरअसल, शामली नगर पालिका में इन दिनों कई सभासद भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। सभासदों द्वारा पालिका अध्यक्ष और तैनात अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसको लेकर अधिकारियों से शिकायतों और नगर पालिका में प्रदर्शन का दौर भी जारी है। सभासद विकास कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल और मानकों के अनुरूप कार्य नही करने व जनता के पैसों की जमकर बर्बादी का आरोप संबंधित अफसरों पर लगा रहे हैं।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।