सुनील मिश्रा
हरिद्वार। मां गंगा के मान सम्मान की रक्षा के लिए तीर्थ पुरोहितों का स्कैप चैनल के शासनादेश को वापस लेने की मांग को लेकर चल रहा धरना आज अपने 32 वे दिन में प्रवेश कर गया। आज गुरुवार के दिन उपवास पर सिद्धार्थ त्रिपाठी व सौरभ सिखोला बैठे इस दौरान पुरोहितों ने एक घंटा मौन व्रत रखकर मां गंगा से प्रार्थना करते हुए इस काले शासनादेश से मां गंगा मुक्ति की प्रार्थना की। संयोजक सौरभ सिखौला ने राज्य सरकार पर तीर्थ पुरोहितों की अनदेखी किए जाने की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार तीर्थ पुरोहितों की गंगा जी के सम्मान को लेकर उठाई जा रही मांगों को अविलंब शीघ्र पूरा करें। आज धरना स्थल पर मृदुल किशोर, कंकर, उमाशंकर वशिष्ठ, सुनील चाकलान, अनिल कौशिक, आदित्य वशिष्ठ, सिद्धार्थ त्रिपाठी, अनमोल शर्मा, सुशील चकलान, अंशुल, हरीतोष, आशुतोष झा, नितिन पालीवाल, प्रदीप निगारे एवं शिवकांत सिकोला आदि तीर्थ पुरोहित जन मौजूद रहे।

More Stories
लायन्स क्लब हरिद्वार मन्दाकिनी द्वारा 19 वां चार्टर नाईट आयोजित।
बीएचईएल ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट के व्यापक रखरखाव हेतु टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) के साथ संयुक्त उद्यम समझौता किया।
निगम द्वारा आश्रम, धर्मशालाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा संग्रहण के नाम पर जजिया कर वसूलने को लेकर भड़की कांग्रेस। कहा कूड़ा संग्रह के लिए जजिया कर वसूली बंद करे नगर निगम।