क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में लव, सैक्स और धोखे का संगीन मामला सामने आया है। जहां पहले आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर सालों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई और आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिडकुल स्थित एक कम्पनी में काम करने वाली युवती जो मूल रूप से बिजनौर(यूपी) की रहने वाली है, को प्यार में धोखा मिलने पर अपने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी। पहले तो पुलिस भी पीड़िता की शिकायत सुनने को तैयार नहीं थी लेकिन बाद में पीड़िता ने जब मुख्यमंत्री आदि के यहां शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित युवती ने बताया कि वो सिडकुल क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम करती है। यही पर उसकी मुलाकात यूपी के बिजनौर जिले के रहने वाले शिवम कुमार से हुई थी। इस बाद दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गई। काफी दिनों तक मुलाकात का सिलसिला चलता रहा। इसी बीच शिवम का भी पीड़िता के कमरे पर आना जाना शुरू हो गया और दोनों की नजदीकियां प्यार में बदल गई। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि कई सालों तक आरोपी इसी तरह के पीड़िता का यौन शोषण करता रहा। पीड़िता जब भी उससे शादी के लिए कहती तो वो कुछ न कुछ बहाना बनाकर बात को टाल देता था। पीड़िता के मुताबिक इसी बीच वो गर्भवती भी हो गई थी और आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद वो काफी दिनों तक बीमार भी रही। बीमार होने के बाद भी शिवम ने कई बार बहला फुसलाकर जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृतिक शारीरिक यौन सम्बन्ध बनाए। हालांकि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लोक लिहाज के कारण पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन जब शिवम ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया तो उसके होश उड़ गए और इस बीच शिवम उसकी जिंदगी तबाह व बर्बाद करके फरार हो गया। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।