चमोली ब्यूरो
चमोली। चमोली जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों की खोजबीन लगातार जारी है। शुक्रवार को देर रात मारवाड़ी बैराज से 01 शव बरामद हुआ। जिला मजिस्ट्रेट स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा में लापता 206 लोगों में से अब तक 72 लोगों के शव और 30 मानव अंग बरामद किए जा चुके है तथा 132 अभी लापता चल रहे है जबकि दो व्यक्ति पूर्व में सुरक्षित मिले थे। अब तक मिले शवों में से 41 की शिनाख्त की जा चुकी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खोजबीन जारी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 38 मृतकों के परिजनों, 12 घायलों तथा एक परिवार को गृह अनुदान मुआवजा राशि जारी की जा चुकी है। वही प्रभावित क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य शिविरों में जिला प्रशासन द्वारा अब तक 2288 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और 261 पशुओं की चिकित्सा के साथ दवा एवं 159 फीड ब्लाक वितरित किए गए।

प्रभावित परिवारों को 588 राशन किट व 47 सोलर लाइट वितरण के अतिरिक्त तोपोवन और रैणी में संचालित राहत शिविरों में अब तक 11247 लोगों को भोजन कराया गया। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी, खाद्यान्न आपूर्ति सुचारू है। नीति-मलारी हाईवे पर रैणी में बीआरओ वैली ब्रिज बनाने में जुटा है। यहां पर दोनो ओर पुल का एबेडमेंट तैयार कर लिया गया हैै और जल्द ही बैलीब्रिज निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार श्रद्धांजलि।