ब्यूरो
रुद्रपुर। एसओजी की टीम ने रुद्रपुर स्थित होटल नैनी व्यू गेस्ट हाउस में छापा मारकर दस लोगो को गिरफ्तार किया है। होटल में पिछले काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने महिला और पुरुष सहित दस लोगो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से आपत्तिजनक सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। इसके तीन साथी फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद गंगवार पिछले काफी समय से होटल को लीज पर चला रहे थे जिसका लॉक डाउन के कारण काफी किराया चढ़ गया था जिसको चुकाने के लिये विनोद गंगवार ने होटल में देह व्यापार का धन्धा शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में विनोद ने बताया कि उसके दोस्त लोग शबाब, आमिर खान और आकाश रावत ग्राहकों को लेकर आते थे और जिस्म फ़रोसी का धंधा करने वाली महिलाये पाँच पाँच सौ रूपये लेती थी।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अनैतिक देह व्यापार के आरोप में होटल को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। युवतियों की कॉन्सलिंग कराई जा रही है।

More Stories
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।
27 के स्थान पर 28 मई को होगा ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए सार्वजनिक अवकाश।